News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कैप्टन विक्रम बत्रा, सोमनाथ शर्मा सहित 21 परमवीरों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान के यह द्वीप


नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पराक्रम दिवस ( Parakram Diwas 2023) के अवसर पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पीएम ने इसी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंति (Subhas Chandra Bose Jayanti ) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच करगिल युद्ध में ‘ये दिल मांगे मोर’ का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर भी एक द्वीप का नाम रखा गया। आइए जानें किन अन्य परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए।

सोमनाथ शर्मा के नाम पर सबसे बड़ा द्वीप

सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 3 नवंबर 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

jagran

उसके बाद सूबेदार और मानद कैप्टन (तत्कालीन लांस नाइक) करम सिंह, ले. राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह रखा गया।

jagran

धन सिंह थापा द्वीप भी रखा गया नाम

jagran

इस सूची में कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा और सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम भी हैं।

jagran

लांस नायक अल्बर्ट एक्का का भी नाम

jagran

jagran

द्वीपों का नाम मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर भी रखा गया है। इन सभी शूरवीरों ने विभिन्न जंगों में देश के लिए साहसी कार्य किए हैं।

मेजर होशियार सिंह द्वीप भी पड़ा नाम

jagran

jagran

पीएम मोदी द्वारा आज रखे गए 21 द्वीपों के नामों में मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण खेत्रपाल भी शामिल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन के नाम पर भी द्वीप का नामकरण किया गया है।

मनोज कुमार पांडे द्वीप

jagran

नायब सूबेदार बाना सिंह और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे के नाम पर भी द्वीप का नाम रखा गया।

jagran

सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखा गया है।