Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, फैंस ने जल्दी ठीक होने की मांगी दुआएं


नई दिल्ली, । द कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में हैं। ये खबर सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होकर वापस घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर अपनी सर्जरी के बाद अभी डॉक्टर के देख-रेख में हैं। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को ढ़ेर सारा प्यार और प्रार्थना। ये खबर सुनकर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी हेल्थ पर अपडेट मांग रहा है।

फैंस ने की जल्दी से स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस खबर को सुनकर फैंस उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान करें वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए’। दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपकी जल्दी से जल्दी रिकवरी हो जाए’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह खुद ही हम सबके दिलों के डॉक्टर हैं। उन्हें कुछ नहीं होगा उनकी जल्दी से जल्दी रिकवरी की प्रार्थना करते हैं’। कई यूजर्स ने तो उनके ठीक होने की प्रार्थना करते हुए ये भी कहा कि दूसरों को हंसाने वाले को कुछ नहीं हो सकता। वह हमें जल्द ही फिर से हसाएंगे।