Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

कोरोना टीकाकरण में बड़ी सफलता, देश की 70 फीसदी आबादी को मिली पहली डोज


  • नई दिल्ली, : देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत 70 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ये जानकारी दी है। वहीं देश की 25 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। देश में अब तक 90 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 89.89 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। जिसमें से राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 5.67 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध हैं। बता दें कि देश में जनवरी के महीने में टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद बुजुर्गों और बीमारों को टीका लगाया गया। फिलहाल 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीका दिया जा रहा है।