Latest News झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान;


रांची। झारखंड में एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा होने लगा है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

 

उधर, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी चल रही है तो इसी बीच हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात करने पहुंची हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन की भाभी को कैबनेट में जगह नहीं दी गई है।

कैबिनेट विस्तार से पहले उनके मंत्रिमंडल में जगह देने की चर्चा तूल पकड़ी थी। हालांकि, चंपई सरकार के विस्तार में जगह नहीं मिल पाई है।