Latest News खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

क्रिकेटर Dinesh Karthik बने पिता, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म


  1. मुंबई। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जिसके बाद इंटरनेट पर बधाइयों का तांता लग गया है। दरअसल, दिनेश ने अपने पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वो और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) पैरेंट्स बन गए हैं। भगवान ने जोड़े को ट्विन्स बच्चों के साथ नवाजा है।

दिनेश कार्तिक के पोस्ट पर फैंस समेत खेल जगत के सितारे कमेंट कर शुभकामनाएं देते देखे जा रहे हैं। बताते चलें कि, दिनेश की पत्नी दीपिका एक भारतीय पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह आधिकारिक महिला स्क्वैश विश्व रैंकिंग के शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी हैं। वह कई एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता एथलीट भी हैं।

दिनेश कार्तिक ने पोस्ट में एक बेहद खास पिक्चर साझा की है। जिसमें वो और उनकी पत्नी दीपिका एक-एक बच्चों को गोद में लेकर बैठे और मुस्कुराते देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है,’हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है।’