रामगढ़ (बलिया)। गंगा में लगातार बढ़ाव होने से तटवर्ती लोगों में दहशत व्याप्त है। सोमवार को केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 55, 920 मीटर दर्ज किया गया और गंगा 8 सेमी प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ाव पर रही। जिससे रामगढ़ में बने स्परों के अगल बगल कटान होने लगा है। गंगा के बढ़ाव को देखते हुए बाढ़ विभाग द्वारा गंगा पार से नाव से बालू भरी बोरियों को रामगढ़ में बने स्पर 27,200 किमी के पूरब व पश्चिम साइड एप्रन डालने के लिए खोदे गए गड्ढ़े की अरारों को बालू भरी बोरियों से किनारे किनारे भरकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 34 करोड़ खर्च करने के बावजूद रामगढ़ में कटान का स्थायी समाधान नहीं हो सका और गंगा में बढ़ाव शुरु होते ही कटान शुरू हो गया है। वही गंगा पार लगभग 6 माह से गंगा की धारा को मोड़ने के लिए करोड़ो रुपए का सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट ड्रेजिंग का कार्य भी 2 अगस्त तक पूर्ण रूप से पूरा नही हो सका है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में कटान की चिंता सताने लगी है।
Related Articles
बलिया : गंगा के छाड़न में मिला अज्ञात शव
Post Views: 311 लक्ष्मणपुर (बलिया) थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया खास गंगा घाट के सामने नदी के छाड़न में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को सुबह स्थानीय निवासी गंगा के छाड़न में स्नान करने पहुंचे इसी बीच किसी की नजर शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नरही पुलिस को दी। सूचना […]
UP : बैरिया में विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह
Post Views: 1,430 बलिया, । बैरिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य पल-पल बदल रहे हैं। भाजपा के टिकट से बेदखल विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थाम लिया। चांदपुर स्थित आवास पर पहुंचे वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद तथा प्रदेश चुनाव प्रभारी उमेश साहनी ने पार्टी […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 1,746 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]