News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

खरगे ने भाजपा की वाशिंग मशीन का उठाया मुद्दा अधीर के भाषण पर सोनिया ने कहा वेरी गुड


नई दिल्ली, । केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का आगाज पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुआ। पीएम ने जी20 से भारत की साख को मिली मजबूती का जिक्र किया। 

इस सत्र में सरकार चार बिल पेश करेगी, जिसको लेकर संसदीय बुलेटिन में जानकारी दी गई थी। हालांकि, विपक्ष एक बार फिर इस पर हंगामा कर सकता है।

विपक्षी पार्टियों ने इस विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा बनाया है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी (PM Modi in Sansad) को एक पत्र लिखा है, जिसमें 9 मुद्दे उठाए गए हैं।

सोनिया द्वारा लिखी गई चिट्ठी में महंगाई, किसानों को एमएसपी, अदाणी, मणिपुर, हरियाणा हिंसा, जातीय जनगणना, केंद्र और राज्यों में टकराव, चीन सीमा और बाढ़ से राज्यों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

बता दें कि आज पहले दिन की कार्यवाही पुराने संसद भवन में हो रही है। कल से नए संसद भवन में कार्यवाही होगी।

18 Sept 20231:05:55 PM

संसद भवन से बाहर निकलना हम सभी के लिए वास्तव में एक भावनात्मक क्षणः अधीर रंजन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज पुराने संसद भवन से बाहर निकलना हम सभी के लिए वास्तव में एक भावनात्मक क्षण है। उन्होंने इसी के साथ सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू को संसद में भारी बहुमत प्राप्त था, लेकिन वह विपक्ष की आवाज सुनने में पीछे नहीं रहते थे और कभी भी उनका मजाक नहीं उड़ाते थे।

18 Sept 202312:53:23 PM

Parliament Special Session 2023 अधीर बोले- हमें इतिहास को नहीं भूलना चाहिए

अधीर रंजन ने ये भी कहा कि इतिहास में क्या हुआ, ये हमें नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें राइट टू फूड, राइट टू एडुकेशन, राइट टू इनफारमेशन शामिल हैं।

18 Sept 202312:36:36 PM

राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दीः अधीर रंजन चौधरी

राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दीः अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी ने अहम योगदान दिया। राजीव ने पंचायती राज जैसी प्रणाली लाकर देश को नई दिशा दी।

18 Sept 202312:32:14 PM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- ये नेहरू ही थे जिन्होंने देश की तरक्की के लिए इसरो की स्थापना की

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम के संबोधन के बाद सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम नेहरू जी की बात करते हैं, लेकिन उन्हें याद करना होगा कि देश की तरक्की के लिए इसरो की स्थापना भी नेहरू जी ने ही की थी।

18 Sept 202312:09:53 PM

Parliament Special Session 2023 LIVE पीएम बोले- इसी सदन ने इमरजेंसी से लेकर संसद पर हमले को देखा

Parliament Special Session 2023 LIVE पीएम मोदी ने सदन के विभिन्न फैसलों का आज जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस सदन ने कई चीजों को देखा है, सदन ने इमरजेंसी से लेकर संसद पर हमले को देखा है।

18 Sept 202312:04:59 PM

Parliament Session Live Updates पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

पीएम मोदी ने भारत को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। पीएम ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि ये देश कैसे आगे बढ़े इसको लेकर हम सबको साथ काम करना चाहिए। पीएम ने कहा कि आज इस संसद में अटल बिहारी वाजपेयी की बात मुझे याद आ रही है, जब उन्होंने कहा था कि सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, लेकिन देश हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहिए।

18 Sept 202311:56:42 AM

Parliament Special Session LIVE संसद को कवर करने वाले पत्रकारों की भूमिका को कोई नहीं भूल सकताः PM

Parliament Special Session 2023 LIVE पीएम मोदी ने कहा कि इस संसद की दीवारों की ताकत की तरह पत्रकारों की कलम ने हमेशा अपनी ताकत दिखाई है। पीएम ने कहा कि इस पुराने संसद भवन ने जाना उन पत्रकारों के लिए भी भावुक क्षण होगा, जिन्होंने कई सालों तक इसको कवर किया।

18 Sept 202311:53:08 AM

महिला सांसदों से लेकर संसद के कर्मिचारियों की भूमिका का पीएम ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने संसद में महिला सांसदों द्वारा नई बातों को लाने के लिए और पुरानी परंपराओं को तोड़कर आगे आने के लिए उनका अभिवादन किया। पीएम ने इसी के साथ संसद के कर्मिचारियों की भूमिका का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन लोगों ने किसी भी सांसद को कभी भूखा-प्यासा नहीं रहने दिया।

18 Sept 202311:48:48 AM

Parliament Special Session LIVE इस सदन से नेहरू, शास्त्री, मनमोहन सिंह ने देश को गति दीः मोदी

Parliament Special Session LIVE पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में पंडित नेहरू, शास्त्री जी, मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी नेताओं का गुणगान करने का है।

18 Sept 202311:44:42 AM

मुश्किलें आएंगी, लेकिन हम काम करते रहेंगेः पीएम मोदी

विशेष सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामने कई बार मुश्किलें आई हैं, लेकिन ये हम न कभी पीछे हटे हैं और न ही हटेंगे।

18 Sept 202311:41:55 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE पीएम ने प्लेटफॉर्म से संसद तक के सफर को किया याद

Parliament Special Session 2023 LIVE पीएम मोदी ने कहा कि कि मैंने कभी ये सोचा नहीं था कि एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने वाला व्यक्ति संसद तक पहुंच जाएगा। पीएम ने कहा कि देश के लोगों ने मुझे जितना सम्मान दिया उसकी कीमत मैं कभी नहीं चुका सकता।

18 Sept 202311:33:18 AM

भारत में अपना मित्र खोज रहा पूरा विश्वः पीएम मोदी

संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत तरक्की के रास्ते पर है। भारत में अब पूरा विश्व अपना मित्र खोज रहा है।

18 Sept 202311:26:37 AM

पीएम मोदी बोले- नए संसद भवन में कर रहे प्रवेश, लेकिन पुराना भवन देता रहेगा प्रेरणा

पीएम मोदी ने संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नए संसद भवन में हम प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन पुराना भवन भी प्रेरणा देता रहेगा।

18 Sept 202311:22:00 AM

आज के बाद संसद के नए भवन में नई उम्मीदों के साथ प्रवेश करेंगेः ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज के बाद संसद के नए भवन में नई उम्मीदों के साथ हम प्रवेश करेंगे। बता दें कि कल से नए संसद भवन में सदन की कार्यवाही चलेगी।

18 Sept 202311:14:41 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE मानव केंद्रित रहा G20 समिटः ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस बार का जी20 समिट पहली बार आर्थिक विषयों पर केंद्रित नहीं, बल्कि मानव केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के जरिए देश के विकास गाथा की नई नीव रखी गई है।

18 Sept 202311:12:18 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारतः ओम बिरला

जी20 समिट का जिक्र करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत ने इस बड़े प्लैटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ की आवाज उठाई और इस क्षेत्र के विकास की बात सबके सामने रखी।

18 Sept 202311:10:32 AM

Special Session Live लोकसभा अध्यक्ष ने जी20 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी की सराहना की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जी20 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी की सराहना की है। बिरला ने कहा कि पीएम का ही ये विजन था कि आयोजन इतना सफल रहा।

18 Sept 202311:07:38 AM

Parliament Special Session 2023 सोनिया गांधी संसद पहुंची

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंच गई हैं।

18 Sept 202311:03:27 AM

Parliament Special Session 2023 Live संसद के विशेष सत्र की शुरुआत, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। दोनों सदनों की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।

18 Sept 202310:43:43 AM

पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, भारत को विकसित देश बनाने की बात

पीएम मोदी ने विशेष सत्र से पहले विपक्ष पर वार किया है। पीएम ने कहा कि ये भारत को विकसित बनाने की का समय है, ये रोने धोने का समय नहीं है। पीएम ने कहा कि अब हम भारत को विकसित बनाकर ही रहेंगे।

18 Sept 202310:39:38 AM

Parliament Session Live Updates ऐतिहासिक फैसलों का सत्र है येः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस विशेष सत्र में कई ऐतिहासिक फैसले होने वाले है, जिससे भारत तरक्की के नए आयाम तय करेगा।

18 Sept 202310:38:05 AM

Parliament Special Session 2023 विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने जी20 और चंद्रयान-3 का जिक्र किया

विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान जी20 और चंद्रयान-3 का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि जी20 को लेकर भारत इस बात पर हमेशा गर्व करेगा कि वो ग्लोबल यूनिटी को लेकर चला।

18 Sept 202310:20:57 AM

Parliament Special Session सर्वदलीय बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे को फिर से बताया गयाः प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे को फिर से साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही अपने एजेंडे की घोषणा कर दी थी और आज  75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा होगी क्योंकि पीएम मोदी ने 2047 से पहले भारत को एक विकसित देश बनाने की शपथ ली है।

18 Sept 202310:00:15 AM

Special Session 2023 LIVE मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि आज संसद में क्या होगा

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि आज संसद की 75 साल की यात्रा पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे दिन इस पर चर्चा होगी और ये चर्चा पुराने संसद में आखिरी चर्चा भी होगी।

18 Sept 20239:42:49 AM

Parliament Special Session 2023 सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे संसद को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संसद के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। इस सत्र में सरकार 4 बिल पेश करने वाली है।

18 Sept 20239:21:03 AM

Parliament Special Session 2023 टीडीपी ने सर्वदलीय बैठक में आंध्र के लिए विशेष दर्जे की मांग की

संसद के विशेष सत्र से पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता राम मोहन नायडू ने सर्वदलीय बैठक में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देने की मांग रखी है।

18 Sept 20239:10:46 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE इन मुद्दों पर संसद में हंगामे के आसार

Parliament Special Session 2023 LIVE इन मुद्दों पर संसद में हंगामे के आसार

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन ही विपक्ष द्वारा हंगामा किए जाने की संभावना है। आज इंडिया नाम को लेकर विवाद हो सकता है। जी20 में इंडिया की जगह भारत के नाम के इस्तेमाल पर भी संसद में हंगामा हो सकता है।

18 Sept 20238:54:59 AM

Parliament Session Live महिला आरक्षण बिल और एक देश एक चुनाव जैसे मुद्दे पर भी सभी की निगाहें

कई ऐसे मुद्दे हैं जिसे केंद्र की मोदी सरकार संसद के इस विशेष सत्र में उठा सकती है। ऐसा ही मुद्दा महिला आरक्षण है, जिसपर सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। विपक्ष भी इसको लेकर बिल लाने की मांग कर सकता है।

18 Sept 20238:48:53 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE विशेष सत्र में ये बिल होंगे पेश

केंद्र सरकार विशेष सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें और पद अवधि) बिल, 2023, प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023, एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023, पोस्ट ऑफिस बिल 2023 पेश करेगी।

18 Sept 20238:45:07 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A महंगाई, किसान एमएसपी, हरियाणा हिंसा, अदाणी, मणिपुर हिंसा, जातीय जनगणना, केंद्र और राज्यों में टकराव, चीन सीमा और बाढ़ से राज्यों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

18 Sept 20238:31:54 AM

Parliament Session Live Updates पीएम मोदी आज संसद में देंगे भाषण

पीएम मोदी आज संसद के विशेष सत्र को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं।

18 Sept 20238:22:19 AM

Parliament Special Session Live आज संसद का विशेष सत्र होगा शुरू

आज से पांच दिनों तक संसद का विशेष सत्र चलेगा। सरकार इस सत्र में कई बिल पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाए बैठा है।