पटना

गया: दो करोड़ के गांजे के साथ एक गिरफ्तार


बाराचट्टी (गया)(ससू)। स्थानीय थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 क्विटल गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिर गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गया जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार संघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एक्ससाइज कांस्टेबल, होमेगार्ड तथा सेफ के जवानों द्वारा जांचके क्रम में एक कंटेनर हरियाणा नंबर एच आर38डब्ल्यू /7582 से 11 क्वटल गांजा बरामद की गई तथा चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। परन्तु मौके से एक खलासी को गिर गिरफ्तार कर लिया गया।

गांजा ड्राइवर सीट के पीछे बाक्स में ले जाया जा रहा था। गिर गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि यह गांजा कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा था। कड़ी पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया गया। जांच चौकी पर तैनात उत्पाद इस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजे का मूल्य दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।