News TOP STORIES आगरा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘गले में पट्टी बांधकर जान की भीख मांग रहे अपराधी’, आगरा में सपा-बसपा पर जमकर बरसे CM योगी


आगरा। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के शमसाबाद में आयोजित विशाल जन चौपाल को संबोधि‍त करते हुए व‍िपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा क‍ि देश में वर्तमान में जो चुनावी लड़ाई चल रही है वह स्पष्ट दिखाई दे रही है। एक तरफ फैमिली फर्स्‍ट वाले लोग हैं, दूसरी ओर नेशन फर्स्‍ट वाले हैं। एक तरह देश के संशाधनों पर डकैती डालने वाले हैं और दूसरी ओर 140 करोड़ भारतीयों को अपना मानने वाले।

 

सीएम योगी ने कहा क‍ि एक तरफ तुष्टिकरण वाले लोग हैं, पर्व नहीं मनने देते थे। दूसरी ओर मोदी के नेतृत्व में कांवड यात्रा ही सुरक्षित नहीं निकल रही, अयोध्या में प्रभु राम विराज रहे हैं। जो जातिवाद के नाम पर बांट रहे हैं, वे कभी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बना पाते क्या? गरीबों को राशन रसोई गैस का कनैक्शन दे पाते? बेटी और व्यापारी को सुरक्षा भाजपा ने दिया।

योगी ने कहा, सीकरी क्षेत्र में पहले सूर्यास्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे। यह किसी से छिपा नहीं है।अब ज्यादातर अपराधी जेल में हैं। बहुत से गले में पट्टी डालकर जान बख्शने की भीख मांग रहे हैं। यह कानून का भय अगर माफिया और अपराधी में न हो तो ये गरीबों का जीना हराम कर देंगे, इसीलिए उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सपा और बसपा की दंगा पालिसी झेली थी,, अब यह बर्दास्त नहीं होगा। अब उत्सव होगा। इसीलिए हम आए हैं।

सीएम योगी ने कहा, यह प्रदेश अब मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी जी की गारंटी वही है, जहां पर 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को आवास, 12 करेाड़ परिवारों को देश में 5 लाख का बीमा कवर मिलता है। 12 करोड? लोगों के लिए शौचालय, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है, यही मोदी जी की गारंटी है। जो नारी सुरक्षा का भी ध्यान रखती है और देश की संप्रभुता का भी ध्यान रखती है।