News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गुजरात विधानसभा चुनाव में बुलडोजर की एंट्री, BJP नेताओं ने जेसीबी पर चढ़कर किया प्रचार


नई दिल्ली, । गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के रण में उतरने राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा ने भी अपना तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है। इसी बीच, गुजरात की राजनीति में अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरत में बुलडोजर पर चढ़कर चुनाव प्रचार किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यहां प्रचार के लिए आने वाले हैं।

दरअसल, यूपी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाए गए अभियान के चलते सीएम योगी की पहचान बुलडोजर बाबा के तौर पर भी की जाती है। लिहाजा, भाजपा नेता भी प्रचार के लिए बुलडोजर लेकर निकल गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलग अंदाज में किए इस चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल हो रहा है।

चौर्यासी में बुलडोजर लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

बुलडोजर पर प्रचार का मामला सूरत जिले का है। सीएम योगी सूरत के चौर्यासी इलाके में प्रचार के लिए आने वाले हैं। योगी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है। वोटरों को रिझाने के लिए कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़ गए। बता दें कि चौर्यासी से भाजपा ने संदीप देसाई को प्रत्याशी बनाया है।