पटना

गोपालगंज: प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे खनन एवं भूतत्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


कटेया (गोपालगंज)। नगर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की कगार पर है। पूरा विश्व भारत की तरफ नजर लगाए हुए हैं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य ,सात निश्चय योजना के साथ ही राज्य में हर तरफ विकास दिखाई दे रहा है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जिसकी चर्चा देश के साथ ही विदेश में भी हो रही है। गरीबों की इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बना है तो वही गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस का कनेक्सन मिला है। आज लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है जो पहले के समय में नहीं था। आज किसानों के लिए अलग से फीडर बनाकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिससे किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सिधवलिया में 3 सौ करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट खुल रहा है। जिससे रोजगार मिलने के साथ ही जिले का विकास भी होगा। वही स्थानीय लोगों ने नगर में महाविद्यालय खोलने, जाम की समस्या के समाधान के लिए बाईपास सड़क बनाने का मांग किया। जिसपर उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री से वार्ता करूंगा।

प्रशिक्षण शिविर के बाद मंत्री महोदय सोहनारिया बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मण पाठक प्रदीप के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,और कहा कि प्रदीप जी जैसे साहित्यकार कटेया की धरती  को धन्य करते रहेंगे।

  प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, अमरेश राय, विवेकानंद पांडेय, ब्रह्मानंद राय, योगेंद्र तिवारी, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, मंडल अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक, प्रदीप धनराज, नंदजी राम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।