News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

चंडीगढ़ में कैप्टन ने की प्रैस कॉन्फ्रैंस, नई पार्टी को लेकर किया ये ऐलान


  • चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आज चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करेंगे। इस बात की जानकारी कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने गत दिवस दी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज इस कांफ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ये उम्मीद भी जताई जा रही है कि आज उनके द्वारा कई और भी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में लाईव प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दी है। कैप्टन ने ऐलान किया कि वह पार्टी बनाएंगे लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। पार्टी का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया। चुनाव कमीशन को चुनाव निशान के लिए पत्र लिखा गया है। उसके बाद ही पार्टी का ऐलान करूंगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में आने के कारण पार्टी की 20 प्रतिशत लोकप्रियता घट गई है।

जब उनसे पूछा गया कि नई पार्टी बनाने पर परनीत कौर उसमें क्या भूमिका रहेगी तो कैप्टन ने कहा कि उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं देना। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सही समय का इंतजार कर रहे हैं। कई कांग्रेसी उनके सम्पर्क में हैं। समय आने पर ही वह पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम क्या होगा यह उन्हें खुद भी नहीं पता। सभी 117 सीटों पर उनके द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। कैप्टन ने बताया कि वह गृह मंत्री अमित शाह से फिर मुलाकात करेंगे। वीरवार को उनसे मुलाकात करने के लिए कैप्टन दिल्ली जाएंगे।

अरुसा आलम पर राजनीति में हुई हलचल के बारे में उन्होंने कहा कि अरुसा आलम 16 सालों से पंजाब आ रही हैं। रंधावा को 4 सालों तक उनके साथ रहे तब इस बारे में कभी याद क्यों नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद से ही सभी उनके खिलाफ बोलना शुरू हो गए। पहले कोई क्यों नहीं बोला। अब चुनाव नजदीक हैं इसीलिए सब उनके बारे में कुछ न कुछ बोल रहे हैं। किसानी आंदोलन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित शाह से जल्द ही मसला हल करने की अपील की है। किसानों से उनकी सीधी बात नहीं है लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री से बात चल रही

प्रेस कांफ्रेंस में अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि अपने साढ़े 4 सालों में उनकी सरकार ने क्या काम किए हैं। वह अपने कार्यकाल के समय काम करते रहे हैं और इसका सबूत भी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनफैस्टो में उन्होंने जो वादे किए थे उनमें से 92 प्रतिशत वादे उन्होंने पूरे किए हैं। कैप्टन लाईव होकर कांग्रेस का 2017 का मैनिफैस्टो दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि बिना मैनिफैस्टो के भी उन्होंने बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि वह जिस सरकार का हिस्सा रहे उसी में काम न होने का उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।