Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन

चंडीगढ़ में परिणय सूत्र में बंध रहे कियारा व सिद्धार्थ! इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं तेज


 चंडीगढ़। Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड फिल्म ‘शेरशाह’ की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि इस कपल्स (कियारा और सिद्धार्थ) ने शादी के लिए चंडीगढ़ को चुना है। सिड और कियारा जल्द ही चंडीगढ़ में सात फेरे ले सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर चर्चाओं के गर्म बाजार से पता चला है कि कियारा और सिड ने चंडीगढ़ के साथ लगते न्यू चंडीगढ़ स्थित द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स को शादी के लिए फाइनल किया है। बता दें कि इसी रिजॉर्ट पर अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी की थी।

चंडीगढ़ में हुई है शेरशाह की शूटिंग

कारगिल हीरो पद्म वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पीयू चंडीगढ़ और सेक्टर-10 डीएवी कालेज में फिल्म के कई सीन शूट किए थे। तब दोनों शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आए थे। इसके बाद फिल्म की प्रमोशन के लिए भी दोनों चंडीगढ़ आए थे। यह  फिल्म करण जौहर की प्रोड्क्शन में बनाई गई थी।

पहले गोवा में था शादी का प्लान

सोशल मीडिया से पता चला है कि पहले कियारा और सिद्धार्थ ने शादी के लिए गोवा को चुना गया था। लेकिन बाद में गोवा में शादी का प्लान कैंसिल कर दिया गया। सिद्धार्थ के बड़े मोटे पंजाबी परिवार को देखते हुए गोवा में शादी के बंधन में बंधने की योजना को छोड़ दिया और अब दोनों ने चंडीगढ़ को चुना है।

15 नवंबर 2021 को यहीं हुई थी राजकुमार राव की शादी

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी बीते साल 15 नवंबर को चंडीगढ़ में ही हुई थी। हालांकि दोनों की  शादी गुप-छुप तरीके से हुई थी, लेकिन सोशल मीडियो पर शादी समारोह की तस्वीरें वायरल होने के बाद यह सार्वजनिक हो गई। इस कपल ने भी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में एक दूसरे के संग सात फेरे लिए थे और सात जन्मों को निभाने की कसमें खाई। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल तक लव रिलेशन में रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शादी की थी।