Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू राज्यसभा के लिए नामित, पीएम मोदी ने दी बधाई


चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति है सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें मनोनीत किया है। इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर संधू को बधाई दी।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सतनाम सिंह ने खुद को एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित किया है। वे विभिन्न तरीकों से जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं।”

 

कौन हैं सतनाम सिंह संधू?

सतनाम सिंह संधू फिलहाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। उन्होंने साल 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) की नींव रखी थी। 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का गठन किया गया था।इसके साथ ही सतनाम सिंह संधू गैर सरकारी संगठनों ‘इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन’ और न्यू इंडिया डेवलपमेंट (एनआईडी) फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार और सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

संधू छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए लाखों छात्रों को वित्तीय मदद भी देते हैं।