चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियानी ग्राम प्रधान के लिए बीते नौ मई को हुए मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को सदर ब्लाक में हुई। इस दौरान मतों की गिनती में निष्पक्षता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। मंगलवार को मतगणना के बाद हथियानी ग्राम पंचायत के हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना दिया। इस दौरान शासन.प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बूथ पर अधिक वोट पड़े। लेकिन मतगणना में कम वोटों की ही गिनती की गई। आरओ ने धांधली करते हुए दूसरे प्रत्याशी को 15 वोटों से जीत दिला दी। ऐसे में दोबारा मतगणना कराई जानी चाहिए। विदित हो कि हथियानी ग्राम पंचायत में नामांकन के बाद प्रत्याशी राजेंद्र चौहान की मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन ने उक्त गांव के प्रधान पद के मतदान को रोक दिया। इस बीच मृत उम्मीदवार राजेंद्र के पुत्र ने नामांकन किया और मतदान के लिए नौ मई की तिथि नियत हुई। मतगणना के दौरान हथियानी गांव के प्रधान प्रत्याशी अरविंद चौहान 15 वोट से हार गए। इससे बौखला, समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गए। आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली की गई है। आरोप है कि मतदान के दिन बूथ पर करीब 2600 मत पड़े लेकिन २३०० मतों की ही गिनती हुई।
Related Articles
चंदौली।उपमुख्यमंत्री का जनपद दौरा आज, परखेंगे विकास कार्य
Post Views: 525 चंदौली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। साथ ही परियोजनाओं का अवलोकन कर उनकी समीक्षा करेंगे। साथ ही विकासपरक योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक […]
चंदौली। शिक्षक ईमानदारी से करें कार्य:आलोक सिंह
Post Views: 256 धीना। प्राथमिक विद्यालय इमिलिया पर शुक्रवार को संकुल स्तरीय शिक्षक संकुल मासिक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सह कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह व विशिष्ट अतिथि एमआरपी बरहनी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप […]
चंदौली।सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरुरी:अखिलेश
Post Views: 607 चहनियां। बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल चहनियां में बुधवार को नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने शक्ति रूप में एवं रामलीला की आकर्षक झाँकी प्रस्तुत किया। मंच पर जब बच्चे शक्ति के नौ रूप में आए तो पूरा परिसर तालियों […]