चंदौली

चंदौली।केन्द्रीय मंत्री ने आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन


चंदौली। सांसद/मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बुधवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया तथा पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तथा नवीन कृषि मंडी में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन को संबोधित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओ को सम्मानित किया गया। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। 600 एलएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सफैम इंडिया कंपनी एवं ग्राम्या संस्थान द्वारा प्रदत्त किया गया है। इसके साथ ही यहां एक अदद 200 केवी जनरेटर भी संस्था के सहयोग से स्थापित है। इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग डेढ़ करोड़ है तथा इसके द्वारा 100 बेडों का ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाएगा। वही पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में सीएसआर के तहत कैप जैमनी इंडिया के सहयोग से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह प्लांट 300 एलएमपी क्षमता का 100 बेडो को ऑक्सीजन सपोर्ट देगा। शुभारंभ के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड.19 महामारी के दौरान कठिन समय में तमाम स्वयं सेवी संस्थाएं सामाजिक संगठन आगे आए और अनेक प्रकार से बढ़.चढ़कर सहयोग दिये। ऐसे ही कैप जर्मनी इंडिया के द्वारा आगे आकर जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट के स्थापना साकार हुई है। इसके लिए उन्होंने कैप जर्मनी इंडिया को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण में पूरी दुनिया में भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी बी पी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।