चंदौली

चंदौली।चेयरमैन ने सूर्य प्रतिमा का किया स्थापना


मुगलसराय। छठ पूजा पर विभिन्न तालाबो पर रेलवे क्रासिंग पाकर तालाब पर जाने वाले श्रद्घालुओं के साथ किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो उन्हे रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाने की आरपीएफ के जवानों ने अपील किया। साथ ही उन्हे गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे रेलवे सुरक्षा बल असिस्टेंट कमांडेंट एच एन राम व यार्ड पोस्ट निरीक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी, डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार आदि शामिल रहे। अलीनगर प्रतिनिधि के अनुसार छठ पर्व पर शाम होते ही नदियों, पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अघ्र्य दिया। रात भर शहर और देहात में छठ मईया के गीत गूंजते रहे। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार सुबह से ही तैयारी में लग गईं। विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। इसे एक बड़े पात्र में रखा गया। सुबह से ही निर्जल रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची। दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा की गई। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सरोवर सहित ग्रामीण क्षेत्र बगही नहर पर डाला छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने रविवार को डूबते हुए सूर्य भगवान को अध्र्य दिया। घर से व्रती महिला दोपहर तीन बजे घाट पर पुरुष गन्ना, सूप डऊरी मे फल, ठेकुआ नारियल सजा कर छठ पूजा का गीत गाते हुए ढोल नगाढ़ो के साथ पहुंची और तालाब के पानी मे उतरकर सूर्य डूबने के बाद भगवान सूर्य को अघ्र्य परिवार के सदस्यो द्वारा दिया। घाट पर से वापस घर जाकर रात मे सुबह के लिए प्रसाद बनाया जाता है । नगर पंचायत सरोवर पर सूर्य भगवान् के मूर्ति का स्थापना किया गया जो पूरे विधि.विधान पूर्वक भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र सिंह व नगर पंचायत चेयरमैन विरेन्द जायसवाल द्वारा किया गया। चेयरमैन विरेन्द जायसवाल द्वारा चार बोट जनता के लिए सरोवर मे घूमने के लिए छोङा गया। चेयरमैन विरेन्द जायसवाल ने डाला छठ महापर्व पूजा करने व साथ मे आये सभी माताओं बहनों और पुरूषों का अभिवादन किया।