चंदौली

चंदौली।जनता को मंत्री, विधायक, अधिकारी कर रहे गुमराह


सकलडीहा। विधान सभा का चुनाव नजदीक है। इसके बाद भी सरकार के अधिकारी से लेकर मंत्री और विधायक जनता को गुमराह कर रहे है। सोमवार को प्रबुद्धजन सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने बैठक कर विधान सभा की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। इस दौरान आगामी दस सितम्बर को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सिर्फ कागजों में विकास का पैमाना दिखा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में फेल साबित हो रही है। सकलडीहा से कमालपुर, सकलडीहा सैदपुर और सकलडीहा अलीनगर मुख्य मार्ग से लेकर कॉलेज, ब्लॉक और तहसील मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान पर है। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिये सरकार मौन है। सात साल से रेलवे पुल का निर्माण अधूरा होने से प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। कमिश्नर और डीएम सिर्फ निरीक्षण कर खानापूर्ति कर रहे है। आक्रोशित प्रबुद्धन शिक्षा, वित्त विहिन शिक्षकों को मानदेय सहित उपरोक्त समस्याओं को लेकर विरोध जताया। अंत में दस सितम्बर को एसडीएम से मिलकर समस्याओं से संर्दभित पत्रक सौपने का निर्णय लिया। इस मौके पर समाजसेवी सेचन सिंह यादव, पूर्व प्रमुख हरिदास यादव, चन्द्रमा यादव, महेन्द्र यादव, किसान नेता राजेन्द्र यादव, सीताराम, संजय संतोष यादव, गोरखनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।