चंदौली

चंदौली।जनपद में हैं प्रतिभावान पहलवान:मनोज


चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के तुलसीआश्रम में आयोजित दंगल में सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिला हौसला बढ़ाया। आयोजक कर्ताओं ने मनोज सिंह डबलू के पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में कहाकि कुश्ती भारत की प्राचीन काल से आ रही परम्परा है। हमारे देश के पहलवानों ने विश्व में अपना लोहा मनवाया है। जनपद चन्दौली के विभिन्न गावों में एक से बढ़कर एक पहलवान हैं। कई पहलवानों ने उत्तर प्रदेश केशरी का सम्मान पाने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किया है। जब भी मेरे सहयोग के लिए आप लोग आह्वान करेंगे मै पूरी तत्मयता से मदद करने के लिए तैयार रहूंगा। हर युवा को थोड़ी बहुत कसरत करनी चाहिए इससे जहां शरीर स्वस्थ होता है। भाग दौड़ के दौर में लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे है। जिससे छोटी बड़ी बिमारियां सताती रहती हैं। इससे बचने के लिए सभी लोगों को अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में व्यायाम, कसरत, योग आदि को शामिल करना चाहिए।