चंदौली

चंदौली।दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए करें कार्य:अंजनी


चहनियां। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवद्र्धन हम सबकी सामाजिकए नैतिक और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है।हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। उक्त बातें मारूफपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को आयोजित संगोष्ठीए, पौधारोपण व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी खानापूर्ति और फोटोबाजी से पर्यावरण संरक्षण पर काम नही हो सकता। जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो ने कहा कि यदि हम सब समय नही चेते तो सुनामी, कोरोना संक्रमण जैसी त्रासदी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक जय हिंद सेवा संस्था के अध्यक्ष अरविन्द यादव ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों अंजनी सिंह, शायरा बानो व अजीत यादव सहित मारूफपुर ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार यादव, नदेसर प्रधान शिवकुमार यादव, शेरपुर सरैया ग्राम प्रधान पति बनफल यादव को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपील किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश पांडेय, नन्दलाल यादव, सूबेदार यादव, सुभाष यादव, रामकृपाल सिंह, बन्टी मौर्य सहित दर्जनों लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौजूद रहे। संचालन अभय यादव व धन्यवाद ज्ञापन दीपक यादव ने किया।