Uncategorized

चंदौली।भंडारे के साथ भक्तों ने निकाली शिव बारात


अलीनगर। क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों में पुरुष, महिलाओं व युवतियों द्वारा जला भिषेक किया गया। क्षेत्र के मानस नगर, सरेसर, आलमपुर, तारा जीवनपुर, डीजल कालोनी, बिलरीडीह, सेंट्रर कालोनी, अलीनगर के मंदिरों में महिलाएं, पुरुष, युवतियां और बच्चे भूत भावन को प्रसन्न करने हेतु जल, दूध, दही, भांग धतूरा, बेलपत्र, मदार आदि से अभिषेक कर आशीष मांगते नजर आए। वहीं जगह-जगह भजन कीर्तन के साथ भंडारे सहित भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली गई। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने उक्त अवसर पर मांगलिक कार्य किए गये। इसके साथ ही शिवजी का अभिषेक कर सुख समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। वही अलीनगर सकलडीहा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवाओं ने महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। शिव भक्तों द्वारा विश्व कल्याण हेतु शिवरात्रि की आधी रात में शिव का अभिषेक कराया। वही हनुमान मंदिर स्थित परिसर से शिव बारात निकाली गयी। इस मौके पर मुख्य रूप से अनु पांडेय, कल्लू, मनीष जायसवाल, मनोज कुमार, मन्नू पांडेय, चंदन विश्वकर्मा, शंकर तिवारी, मनोज यादव आदि लोग मौजूद थे।