चंदौली

चंदौली।भारतीय श्रमिक कामगार के जिलाध्यक्ष बने रजनीकांत


सैयदराजा। भारतीय जनता पार्टी प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री मनीष मिश्रा ने विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत कल्यानपुर छत्रपुरा निवासी रजनीकान्त तिवारी को चंदौली जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इनके मनोननय पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष मनोननय पर रजनीकांत तिवारी ने कहा कि मै सदैव श्रमिकों, कामगारों व कर्मचारियो के हित के लिए हर संभव मदद करता रहूगा। उन्होंने इस दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वही महासंघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रजनीकांत तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने से जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी और इनके नेतृत्व में प्रताडि़त मजदूरों व लोगों को को उचित न्याय मिलेगा। रजनीकांत तिवारी को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कमलाकर तिवारी उर्फ बाबा, वंशनारायण तिवारी, संजय तिवारी, आनन्द तिवारी, बाबूलाल पासवान, कैलाश यादव, गोविन्द तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।