कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सर्द भरी ठंड को देखते हुए बुधवार को कमालपुर बाजार में अलाव जलवाया। इससे बाजारवासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत का सांस लिया। बाजार में जमुर्खा पुलिया, बस स्टैंड, नई बाजार, कमालपुर चौराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों पर अलाव जलवाया गया। तीन दिनों ने मौसम में बदलाव होने से गलन में बढोत्तरी हो गई है। इस जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। ग्रामीण सर्द भरी ठंड में घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए है। ठंड को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली के पहल पर विधायक चट्टी चौराहों पर अलाव जलवाने का लगातार काम कर रहे है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। कमालपुर बाजार में दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। इससे बाजार में अलाव जलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। पूर्व जिला पंचायत सुशील सिंह जनौली व ग्रामीण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा लगातार अलाव जलाने के कार्य का काफी सराहना कर रहे है। वही ग्रामीणों को अलाव से काफी राहत महसूस कर रहे है। इस गलन भरी ठंड में अलाव काफी राहत दे रहा है। इस मौके पर संतोष कुमार, संजय कुमार, मुन्ना अली, बबलू कुमार, प्रदीप कुमार, गोविंद चौरसिया, एजाज अहमद, अरविंद गुप्ता, मुस्तफा अली आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।पूर्व विधायक के निरीक्षण में बंद मिला चिरईगांव अस्पताल
Post Views: 418 सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को चिरईगांव स्थित नवउद्घाटित प्राथमिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल गेट पर ताला लटकता देख भड़क उठे। उन्होंने एक बार फिर स्थानीय विधायक, सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ हमला बोला। कहा कि भाजपा ने विकास व जनकल्याण […]
चंदौली। जल ही जीवन मिशन के तहत किया जागरुक
Post Views: 231 चहनियां। जल ही जीवन मिशन के तहत एनजीओ टीम द्वारा गुरूवार को मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में लघु नाटिका, शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली व सम्बोधन कार्य किया गया। बच्चों को साफ सफाई के लिए हाथ धोने के […]
चंदौली। सपाईयों ने किया खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन
Post Views: 415 मुगलसराय। राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मेजर ध्यान चंद्र जी की जयंती के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम इंडियन इंस्टीच्यूट कालोनी में मनाया गया। इस दौरान सपाईयों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवम केंद्र सरकार से मांग किया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान […]