चंदौली

चंदौली।व्यक्ति का आचरण ही सफलता का मापदंड:सीओ


सकलडीहा। लक्ष्य निर्धारित कर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति का लक्ष्य और कार्य का आचरण सफलता का मापदंड होता है। अच्छे व्यवहार के कारण गलती भी क्षमा योग्य होता है। उक्त् विचार डिप्टी एसपी रामवीर सिह सोमवार को डेढ़ावल कम्पोजिटव विद्यालय में बच्चों के पुस्तक वितरण समारोह में कही। इस मौके पर दो सौ बच्चों को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह द्वारा निशुल्क कापी, पेंसिल व खेल सामाग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ रामवीर सिंह ने कहा कि अनुशासन से ही बच्चे अपने भविष्य को निखार सकते है। व्यक्ति का आचरण ही सफलता का मापदंड होता है। इसलिये व्यवहार कुशल व्यक्ति सदैव सफलता को प्राप्त करता है। इसके पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह ने अपने भीक्षाटन के पैसे से दो सौ बच्चों को निशुल्क कॉपी, किताब, पेंसिल और खेल सामाग्री वितरण किया। सीओ ने सामाजिक कार्यकर्ता के कार्य की सराहना किया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शिव मिलन तिवारी, मदन राम शर्मा, सत्यभामा देवी, सुनिता मौर्य, रूपेश सिंह, सुशील पांडेय, ज्ञान प्रकाश, छत्रधारी, तस्लीमा, निशा, पूनम देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।