चंदौली

चंदौली।सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपाजनों ने किया चर्चा


सकलडीहा। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों द्बारा पूर्वी मण्डल में जिला उपाध्यक्ष रामसुन्दर चौहान द्वारा गोंद लिए गये नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नईबाजार का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी डाण् विमल कुमार से टीकाकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। विदित है कि भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आमजन को सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाना सहित टीकाकरण को लेकर जागरूक किया जाना है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंडल और बूथ स्तर पर इसको सफल बनाने में जुटे हुए है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान ने नईबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया हैं। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य केंद्र पहुँच टीकाकरण सहित अन्य जनहित के सुविधाओ पर चर्चा किया गया। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि टीकाकरण को लेकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण कराकर भारत को कोरोना मुक्त किया जा सके। इस दौरान डा० चन्द्रशेखर, विजयलक्ष्मी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विजय यादव, सेक्टर संयोजक रंजय पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष धनन्जय पाठक मौजूद रहे।