चंदौली

चंदौली।स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई


कमालपुर। स्थानीय थाना पर रविवार को कमालपुर व्यापार मंडल की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति का बबुरी थाना पर स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल ने थाना प्रभारी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया। कमालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा कि थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति अपने कार्यकाल में ग्रामीणों व आम जनमानस से काफी घुल मिल गए थे। बड़े बड़े विवादों को सलीके तौर पर खत्म करवाने का प्रयास करते रहे। क्षेत्र में घटना दुर्घटना होने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर समस्या का निदान करवाने में हमेशा आगे रहे। इनका 12 माह 28 दिन का निर्विवाद कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इससे दिन पर दिन ग्रामीणों से काफी घुल मिल गए। अचानक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर धीना बबुरी थाना पर स्थानांतरण पर ग्रामीणों को काफी दु:ख हुआ है। हर कोई ईमानदार, निष्ठावान व मिलनसार अधिकारी के स्थानांतरण की सूचना पर अफसोस कर रहा है। इस मौके पर मण्डल महामंत्री मनोज अग्रहरि, उपाध्यक्ष शिवजी वर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद वर्मा, दिलीप त्रिशूलिया, इमरान अहमद, पुमपुम दुबे, कोषाध्यक्ष अशोक मौर्या आदि रहे।