कमालपुर। पंजाब राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक होने के बावजूद सुरक्षित रहे। भाजपाइयों ने शनिवार को महिला मोर्चा बरहनी मण्डल अध्यक्ष निधि खरवार के नेतृत्व में बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु व सांसद डा0 महेंद्र नाथ पांडेय को स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया गया। सांसद प्रतिनिधि रमेश राय ने कहा कि पंजाब सरकार व कांग्रेस की साजिश का नतीजा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पाया गया। यह देश मे आतंकवाद व दंगा कराने की पूर्व प्लानिंग थी। पंजाब सरकार के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। तभी देश का सम्मान व गौरव प्राप्त हो सकता है। सासंद डा0 महेन्द्रनाथ पांडेय को कोरोना पॉजिटिव होने से तबीयत खराब चल रही है। इसके लिए मंदिर पर हवन पूजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया जा रहा है। वही पंजाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सकुशल आना हम सभी कर लिए काफी सुखद है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद डा0 महेंद्रनाथ पांडेय दीर्घायु होने का कामना करते। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, जिला मंत्री परमानन्द सिह, जयप्रकाश उपाध्याय, आलोक कुमार राय, बन्धू राम, रेखा राय, सोनू राय, सुनील राय, दीपक श्रीवास्तव, नन्दलाल दुबे, सन्तोष राजभर, ज्योति राजभर, सरस्वती, रिक्की बिरेन्द्र सिंह अजीत सिह, कल्लू राजभर आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।पूर्व विधायक ने विरोध का खोजा नया तरीका
Post Views: 2,388 चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू भाजपा सरकार के दावों का विरोध करने का नया तरीका खोज निकाला है। इसके एवज में ओडीएफ गांव के लिए घोषित इनाम को लेकर डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छता के नाम पर भ्रष्टाचार व लूट मचा रखी है। […]
चंदौली।कान्हेश्वर महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Post Views: 423 चहनियां। क्षेत्र के इटवा गांव में शनिवार को 150 वर्ष पुराने शिव मंदिर भगवान कान्हेश्वर महादेव के मन्दिर का जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 11 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो […]
चंदौली। बिगड़े कानूनी व्यवस्था को लेकर डीएम से मिले पूर्व विधायक
Post Views: 447 चंदौली। जनपद में ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक घटनाओं से चिंतित सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने डीएम को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई और जनपद पुलिस की लापरवाह कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया। बताया कि […]