चंदौली

चंदौली। जनपद राजनीत का केन्द्र बना तियरी


चंदौली। जनपद के चकिया तहसील के शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र का ग्राम पंचायत तियरी वर्तमान समय में एक नये राजनीति का केन्द्र बनकर उभर रहा है। वर्तमान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ग्राम पंचायत तियरी के ही मूल निवासी हैं। विदित हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह भी ग्राम पंचायत तियरी के ही मूल निवासी हैं। वर्ष २००८ में सर्वप्रथम शहाबगंज ब्लाक के सेक्टर नं०१ बीडीसी का चुनाव लड़कर ब्लाक प्रमुख बने। ५ वर्ष के ब्लाक प्रमुख के कार्यकाल में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित करने का परिणाम रहा कि प्रचण्ड बहुमत से वर्ष २०१० में ब्लाक क्षेत्र के सेक्टर नं० ३ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अपने ५ वर्ष के जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य किये। परिणाम स्वरूप वर्ष २०१५ में धर्मपत्नी सरिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इस बार अपने अत्यन्त नजदीकी दीनानाथ शर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाकर एक तरह से तिसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया है। विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे ग्राम पंचायत तियरी का नाम अब जनपद के लोगों के लिए जाना पहचाना हो गया है। उक्त पंचायत में तीन – तीन जिला पंचायत अध्यक्ष होने से जनपद के ग्रामीण विकास का ताना बाना भी अब निश्चित ही यहां बुना जायेगा।