चंदौली

चंदौली। धूमधाम से मना मैरी क्रिसमस डे


मुगलसराय। रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित गिरजाघर में मसीही समुदाय के लोग रविवार की प्रात ईसा मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे पर प्रात: काल स्नान ध्यान करके पहुंचे। बालयीशु को नमन कर प्रार्थना किया। यूरोपियन कालोनी में जनपद का सबसे पुराना चर्च है। हालांकि इसके अलावा यूरोपियन कालोनी में ही प्रोटेस्टेट चर्च भी मौजूद है। दिसंबर महीने के पहले रविवार को खिस्त जयंती के अवसर पर बाल यीशु की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसमें पूरे देश से लोग शामिल होते हैं। चर्च के लोगों ने बताया 1935 में इस चर्च का निर्माण कराया गया था। पूरे भारत में यह चर्च प्रभु बालक यीशु के तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। क्रिसमस पर्व 24 दिसंबर की अर्धरात्रि से 25 दिसंबर तक क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं व चर्च में आने वाले लोग चर्च परिसर में सजाई गईं विभिन्न झाकियों व विशेषतौर पर सजाई गई चरनी का दर्शन किया। चर्च के पादरी द्वारा श्रद्धालुओं को आशीष दी गई। गिरजा घर के आस-पास मेले जैस दृश्य रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग व युवक युवतियों ने चर्च में जाकर कैंडिल जलाकर परिवार के सुख समृद्घि व अपने स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। क्रिसमस डे के अवसर पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपने-अपने परिवार संग चर्च जाते देखे गये। जिसमें युवक व युवतियों की संख्या बराबर रही। चर्च में सजाई गयी आकर्षक झांकियों को देखकर लोग मोहित हो गये।