चंदौली

चंदौली। नेता जी व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे:मनोज डब्लू


चंदौली। सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू के आवास पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले तमाम संभ्रांत नागरिकों व समाजवादी पार्टी के लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के जीवन, व्यक्तित्व पर लोगों ने प्रकाश डाला। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे। जिन्हें जानने व समझने के लिए उनकी जीवनी के एक.एक अंश को पढऩा होगा। उनका व्यक्तित्व बहुत विराट था। लोग उनका तहे दिल से आदर एवं सम्मान करते थे। राजनीति में आने के नेताजी ने दबे-कुचले लोगों को विपन्नता के अंधेरे से खींच का बाहर निकाला और उन्हें राजनीतिक शिखर तक ले गए। उन्होंने सभी तबके व वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया और सफल हुए। उनके इन्हीं प्रयासों ने दबे.कुचल लोगों के दिल में एक गहरा लगाव पैदा किया। कहा कि भारतीय राजनीति में निर्विवाद छवि के नेता रहे और पक्ष.विपक्ष सभी ने अंतिम सांस तक उनका आदर एवं सम्मान देने का काम किया। कहा कि नेताजी को उनकी दृढ़ता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाना व पहचाना जाता था। नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं।