चंदौली। पीडि़त कल्याण सेवा संस्था की ओर से सोमवार को नगर के एक लान वाटिका में कंबल वितरण किया गया। इसमें 100 गरीब व बेसहारा को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में शत.प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का चयन कर उन्हें कंबल वितरण करना महान पुनीत कार्य है। भविष्य में संस्था द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम को अपना सहयोग समर्थन प्रदान करने का वादा करता हूं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, राजू पांडेय, मनीष मिश्रा, डा विवेक सिंह, जगत प्रसाद अग्रहरी, दिनेश तिवारी, दिलीप दुबे, अलख तिवारी, राहुल तिवारी, गुड्डू तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, राजेश तिवारी, अशोक जायसवाल, अभय सिंह, अभिषेक जायसवाल, पंकज ओझा, उपेंद्र पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, सपूर्णनानंद तिवारी लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा तथा संचालन डा० शशिकांत मिश्रा किया।
Related Articles
चंदौली।मयूरी को दीक्षांत समारोह में मिला छह गोल्ड मेडल
Post Views: 191 मुगलसराय। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात्रि तक चले 102 वें दीक्षांत समारोह में पीडीडीयू नगर की बेटी मयूरी कुमारी ने बीएससी व एमएससी मैथ में प्रथम स्थान आने पर 6 गोल्ड मेडल व 2 नगद पुरस्कार प्राप्त कर नगर सहित अपने परिवार का मान बढाया है। ज्ञातव्य हो कि मयूरी […]
चंदौली। मकर संक्रांति पर हजारों ने लगायी गंगा में डूबकी
Post Views: 261 चहनियां। मकर संक्रान्ती के पावन पर्व पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पश्चिम वाहीनी मां गंगा के पावन तट बलुआ सहित टांडाकला, महुअर, तिरगांवा आदि गंगा घाटों पर गोते लगाकर दान पुण्य किया। कर्मकाण्डी ब्राह्मणों व ज्योतिषाचार्यों के मतानुसार इस वर्ष शनिवार की देर शाम को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर […]
चंदौली।महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
Post Views: 381 मुगलसराय। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जीटी रोड पर जाम करते हुए काली मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर तक पदयात्रा की। इस पदयात्रा का उद्देश्य बढ़ती हुई महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस […]