चंदौली

चंदौली। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चियों को किया सम्मानित


चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं घाट के समीप शिवालय मन्दिर पर निषाद एकता संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बाल्मीकि इंटर कालेज द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चियों को बलुआ थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के द्वारा राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता बस्ती जिला में 27 नवम्बर को आयोजित हुई थी। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमे प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चंचल साहनी व जिला स्तरीय प्रतियोगिता 200 मीटर की दौड़ में सुष्मिता यादव ने जनपद में स्थान प्राप्त किया है। बतौर मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सराय पिंकल सिंह ने बच्चियों को शील्ड व प्रोत्साहन राशि देकर समान्नित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगा रहता है। खेल में जितने वाला खिलाड़ी हारने वाले से महज एक कदम पीछे रहता है। प्रयास करे कि वह अगले कम्पटीशन में आगे रहे। विशिष्ठ अतिथि प्रधान पिंकल सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान राहुल साहनी, संस्थापक अरबिंद निषाद, प्रदीप निषाद, नीरज साहनी, घनश्याम साहनी, गोबिंद साहनी, जीवन निषाद, दयाराम निषाद, रमन साहनी, अजीत कुमार, सूरज कुमार, अजय साहनी आदि लोग उपस्थित थे।