चंदौली

चंदौली। मुफ्त बिजली, रोजगार का वादा पूरा करेगी बसपा


चंदौली। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान चंदौली स्थित बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू के आवास पर भाईचारा की समीक्षा की। साथ भईचारा का गठन भी किया। इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा ने 2017 में सूबे की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी, जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है जिससे समाज में भय व आतंक का माहौल कायम है। बसपा विधानसभा.2022 जीत दर्ज करने के बाद 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी। साथ ही प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करेगी, ताकि लोगों पर बढ़े आर्थिक बोझ को बांटा जा सके। बसपा लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा फिक्रमंद रही है। बसपा को पुन: प्रदेश की सत्ता में लौटने के लिए दृ$ढ़ संकल्पित व पार्टी के प्रति संघर्ष करने की जरूरत है। तभी बसपा सुप्रीमो मायावती पुन: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर दबे कुचले व दलितों का कल्याण कर सकेंगी। कहा कि बसपा भाईचारा सम्मेलनों के जरिए सभी जाति व संप्रदाय के लोगों को एक मजबूत राजनीति मंच देने का प्रयास कर रही है। ताकि सभी को उचित राजनीतिक भागीदारी मिल सके। भाजपा सरकार ने जो वादा करके सत्ता में आयी लेकिन कुछ नहीं किया बल्कि पुराने ही ढर्रे पर चल रही है जिससे जनता अब खिन्न हो चुकी है। इस अवसर परे रामप्रकाश चौधरी, सुभाष चन्द्र, मुकेश कुमार घनश्याम प्रधान, गुलशेर सिद्दीकी, राजेंद्र प्रधान, रामभोग मौर्य, सुनील पटेल, छोटू भारती, अशोक कुमार, त्रिभुवन चौहान, बनारसी राम, विजेंद्र कुमार, उमापति, कुंच बिहारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक त्रिपाठी छोटू व संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया।