इलिया।विधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस विभाग लगातार सक्रियता बरत रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ रामवीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा बाजार में रुट मार्च निकाल व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। पीएसी व पुलिस टीम के साथ इलिया बाजार, कलामी, बरामद, भुड़कुड़ा, खिलची, खखड़ा, रोहाखी, बरियारपुर, मालदह, बेन, तियरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का सन्देश देने के लिए रूट मार्च निकालते हुए सीओ रामवीर सिह ने कहा कि भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के संकल्प को साकार रूप देने के लिए हमारी पुलिस बल तत्पर है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हमलोग लगातार रूट मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व दायित्व का बोध कराते रहेंगे। चुनाव में खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाहबानी की जा रही है। ऐसे लोगों को प्रतिबन्धित करके भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। अराजक तत्व जो चुनाव को लालच, भय या अन्य किसी प्रकार से प्रभावित करने की कोशिश करते हुए पकड़े जायेंगे या सूचना मिलेगी उनकी कत्तई खैर नही होगी। रूट मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से शान्तिमय, निष्पक्ष चुनाव के लिए सामंजस्य व सहयोग स्थापित करने की अपील किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार, हवलदार यादव, अखिलेश सोनकर, जय सिंह सहित पुलिस पीएसी के जवान मौजुद थे।
Related Articles
चंदौली। २०२४ फतह करने की मुहिम पर भाजपा:डा महेन्द्रनाथ
Post Views: 277 चंदौली। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा० महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय सहित जनपद के कई बूथों का जायजा लिया। खासकर उन बूथों पर केंद्रीय मंत्री की नजर रही जहां भाजपा को बीते चुनावों में अपेक्षा के अनुरूप आमजन का कम मत प्राप्त हुआ था। […]
चंदौली। राजनीत में मजबूत स्तम्भ बने महिलाएं:मेनका
Post Views: 302 चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा चंदौली का जिला प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के कुशल नेतृत्व में अयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मेनका चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित विशिष्ट अतिथियों में मेनका सिंह, रुद्रा पाण्डेय, गीता रानी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती के तैल […]
चंदौली। चन्द्रप्रभा नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास
Post Views: 360 चंदौली। बबुरी क्षेत्र के सिकन्दरपुर व जरखोर गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने पुल निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास किया। सिकंदरपुर में 2 करोड़ 35 लाख 86 हजार रुपये व ग्राम जरखोर में 2 करोड़ 20 लाख यानि […]