चंदौली

चंदौली। समाधान दिवस पर पड़े ७ प्रार्थना, एक का निस्तारण


सकलडीहा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार विकासधर दुबे व कोतवाल अनिल कुमार पांडेय फरियादियों से रूबरू हुए। इस दौरान कुल सात फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मात्र एक का ही निस्तारण हो सका। सभी शिकायती पत्र राजस्व से संबंधित रहे। तहसीलदार विकासधर दुबे ने कहा कि आमलोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले। राजस्व सम्बन्धी मामलों को टीम बनाकर निस्तारण कराया जा रहा है। वही जहाँ पुलिस की जरूरत है। वहाँ राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि समाधान दिवस में सात मामले आये जिसमे एक का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रों को सम्बन्धित विभाग को निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। नवागत तहसीलदार ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता शासन के मंशानुरूप लोगो की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। नालीएचकरोड व राजस्व के मामलों का टीम बनाकर निस्तारण किया जायेगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, भूपेश कुशवाहा, शिवकुमार गिरी, लेखपाल संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, विकास गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।