चहनियां। मोक्षदायिनी कहलाने वाली लोगों के आस्था का प्रतीक मां गंगा में बलुआ बाजार के नाबदान का पानी बहाये जाने से प्रतिदिन गंगा स्नान करने वाले आस्थावानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन से बाजार के नाबदान के जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की है। केन्द्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये जाने को लेकर लगातार दम्भ भरती रहती है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां गंगा लाखों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मौनी अमावस्या सहित अन्य कई हिन्दू धर्म के त्योहारों पर लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाते है। सत्तासीन भाजपा सहित अन्य कई राजनैतिक दलों व शासन प्रशासन के नुमाइन्दे बलुआ गंगा घाट पर कैंडिल जलाने, आरती के बहाने, निरीक्षण करने, सुन्दरीकरण का सब्ज बाग दिखाने समय समय पर आते रहते है। लेकिन गंगा घाट जाने वाली एक मात्र सड़क पर बहता हुआ नाबदान का पानी जो जाकर सीधे गंगा में गिर रहा है उन्हें दिखाई नही देता या वे देखना नही चाहते यह यक्ष प्रश्न आस्थावानों व बाजार वासियों के लिए बना हुआ है। दीना सेठ, रमेश सेठ, कमलाकर, सोमारू साव, मुरलीधर चौरसिया, सन्तोष चौरसिया, दिलीप पन्डा, सुनील चौरसिया सहित कई बाजार वासियों ने नाबदान के पानी के समुचित निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
Related Articles
चंदौली। सिद्घार्थ ने युवाओं में भरा जोश
Post Views: 485 चंदौली। सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में एमएलसी बृजेश सिंह व पूर्व एमएलसी श्रीमती अन्न्पूर्णा सिंह के पुत्र सिद्धार्थ ंिसंह ने विधान सभा क्षेत्र के तेल्हरा, बहेरा, अदसड़, बसन्तपुर, बहेरा आदि गावों का सघन दौरा कर समर्थन देने की बात कही। उन्होने कहाकि […]
चंदौली।चुनाव में खलल डालने वालों पर जिला प्रशासन रख रही पैनी नजर:डीएम
Post Views: 424 चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव के तैयारी से संबंधित अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के दौरान बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शासन व प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों पर […]
चंदौली।विधायक ने धान केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 316 चकिया। विधायक कैलाश आचार्य ने मंगलवार को डोडा़पुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदारी के बारे में क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय रजिस्टर चेक किया। साथ रजिस्टर में दर्ज विक्रेता किसानों के मोबाइल के माध्यम से धान खरीद के बारे में बातचीत किया। और […]