Uncategorized

चंदौली I मातृभाषा सप्ताह के समापन पर पुरस्कार वितरण


चहनियां। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह का समापन हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरीक के आयोजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय हृदयपुर के परिसर में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह का आयोजक गत 21 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2021 तक आयोजित था। जिसमें विभागीय आदेश निर्देश के क्रम में सप्ताह के भिन्न-भिन्न दिनों में अलग-अलग गतिविधियो का आयोजन होना था। प्रथम दिन मातृ भाषा कविता पाठ का आयोजन छात्र.छात्राओं द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस को प्रार्थना सभा में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं की जानकारी छात्र.छात्राओं को प्रदान की गई। तीसरे दिन मनुष्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षा आवश्यक विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। चतुर्थ दिवस को हमारी भाषा हमारी संस्कृति विषय पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांचवें दिन कम से कम 3 भाषा लिखने और बोलने वाले छात्र.छात्राओं की प्रतियोगिताएं हुई। छठे दिन चित्रकला प्रतियोगिता व अंतिम दिन 27 फरवरी 2021 को कार्यक्रम का समापन हुआ। विजेता छात्र.छात्राओं को पुरस्कार प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, नंद कुमार शर्मा, पूजा सिंह, प्रतीक्षा मौर्य, ममता रानी, गौतम लाल, रूबी सिंह, राम भजन, सुशीला, मंजू देवी, विजयराजरवि तथा प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।