सकलडीहा। सीओ और कोतवाली पुलिस द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ किये गये दुव्र्यवहार का मामला तूल पकडऩे लगा है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम डा० संजीव कुमार कार्यकर्ताओं का पत्रक लेकर बैरंग लौट गये। इस दौरान कई पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। गुरूवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ सीओ और कोतवाली पुलिस द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी एबीवीपी कार्यकर्ता सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सीओ द्वारा दुव्र्यवहार करने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा बचाया जा रहा है। आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने चेताया कि सीओ और कोतवाली पुलिस व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम डा० संजीव कुमार धरनारत कार्यकर्ताओं को पुन: समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं पर मांगों को लेकर अड़े रहने पर बैरंग लौट गये।
Related Articles
चंदौली।गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी के उद्घोष
Post Views: 1,052 चंदौली। हम अपने साधुओं को कहता हूं देखों किसे कैसे सम्बोधन करना चाहिए, कब कहा बैठना चाहिए, कब कितना मात्रा में बोलना चाहिए, क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए, यह सब सीखना चाहिये और आज तुम नहीं सिखोगे तो यह परम्परा टूट जायेगा और फिर बीच में का कड़ी टूट जाने […]
चंदौली। आधे घंटे की बारिश से मार्गो पर भरा पानी
Post Views: 516 सकलडीहा। इसे विडम्बना कहे या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही। एक साल बाद भी कस्बा की मुख्य सड़क का निर्माण तो दूर नाला निर्माण भी पूरा नही हो पाया। रविवार की सुबह हुई आंधे घंटे की बारिश में सकलडीहा कस्बा से लेकर सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया। इसके बाद भी […]
चंदौली।सरकार का प्रयास, हर गरीब हो खुशहाल:सूर्यमुनि
Post Views: 300 सकलडीहा। चलो चंदौली अभियान के तहत प्रशासन आपके द्वार जन सम्पर्क व जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बसिला गांव में किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी […]