चंदौली

चन्दौली।प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर:डीएम


चन्दौली। जनपद के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालय परिसर व विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सभी ने पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया और उसे वृक्ष बनाने तक सिंचित करने के संकल्प को दोहराया। पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को साबित भी कर दिया है। डीएम ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। वेद भी इस बात को कहते है क्योंकि अथर्वेद में कहा गया है कि प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए उसका संरक्षण करना भी जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखें और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं। उक्त बाते जिलाधिकारी संजीव सिंह विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत नेगुरा प्रा0वि0 प्रंागण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल के छात्र रोहित चौहान से वृक्षारोपण कराकर यह संदेश दिया कि बचपन से ही पर्यावरण के प्रति अच्छी आदत और प्रेम रखना चाहिए। विद्यालय में प्रधानाचार्य, ग्रामप्रधान, अध्यापिका, आशा, आंगनबाड़ी, कार्यकत्रियों द्वारा सहजन, आंवला, आम, अमरूद, पीपल, नीम, पकड़ी एवं बरगद सहित औषधिय पौधों का पौधरोपण किया गया। वि0ख0 नियामताबाद के बरहुली ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी द्वारा जामुन का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी ने अपील करते हुये कहा कि वृहद वृक्षारोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम में जितने पौधों को आाज लगाया जा रहा है उसे गोद लेकर उसका संरक्षण करें ताकि वह बड़े होकर पर्यावरण का सन्वर्धन कर सकें। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रधान कलावती देवी से कहा कि यहां पर जो भी पौधे लगाए गए है। उसको गोद लेकर देखभाल करें ताकि यह पौधा बड़ा होकर छाया, हरियाली, शुद्ध हवा दे। उपस्थित लोगों से भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए कहा इसके अलावा सभी को अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार आज अभियान चलाकर एक दिन में सभी विभागों के सम्मिलित प्रयास के द्वारा जनपद में कुल 3926800 पौधे रोपित किए जा रहे है। देर रात तक जनपद का लक्ष्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा अभियान को यही तक सीमित नहीं रखा जाएगा लगातार लोगों को जागरूक करते हुए पौधरोपण कर संरक्षण के लिए जागरूक करने का काम किया जायेगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर, प्रधान कलावती देवी सहित आंगनवाड़ी कार्यक्रती के अलावा ग्राम पंचायत के नागरिकगण उपस्थित थें। मुगलसराय कार्यालय अनुसार नगर पालिका परिषद चेयरमैन संतोष खरवार ने जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है इसके संरक्षित की जिम्मेदारी सभी नागरिकों को लेना चाहिए बताया की नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 7320 पौधे लगाए गए है। चेयरमैन ने कहा वृक्ष ही जीवन का आधार है। जिसके बिना जीवन नहीं है। जितना जरुरी पौधरोपण है उससे कही ज्यादा जरुरी उसका संरक्षण है। एक ही पेड़ लगाये लेकिन संरक्षण करें। जिससे की आज लगाया हुआ पौधा एक दिन वृक्ष बनकर लोगों को ताजी हवा व लोगों को छांव दे सके। जब भी लोग धूप से थके हारे कही से आते हैं तो वे छांव ढूढ़ते हैं। हवा की एक जोका उनके सारे पसीनों को सोख कर उनके मन को शीतल करता है।