News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

चाईबासा में फिर आईईडी हुआ ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल; रांची रेफर


चाईबासा, : क्षेत्र में नक्सलियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा बटालियन के जवान के घायल होने की सूचना है। कोल्हान के जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। 15 दिन के भीतर आईईडी ब्लास्‍ट की ये तीसरी घटना है। अब तक 10 जवान बम ब्लास्ट में घायल हो चुके हैं।