Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

चार राज्यों में जीत के बाद अब भाजपा की जम्मू कश्मीर पर नजर,


जम्मू,  : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में एक बार फिर जीत के बाद उत्साहित भाजपा अब जम्मू कश्मीर में विजय के रथ पर सवार होने के प्रयास में जुट गई है। भाजपा ने लोगों के साथ जमीनी सतह पर जुड़ने के लिए जम्मू कश्मीर में बूथ स्तर पर रात्रि प्रवास शुरू कर दिए हैं।

इस प्रवास के दौरान भाजपा नेता किसी कार्यकर्ता के घर रात को ठहरें गए जहां वे रात का खाना खाएंगे और वहां पार्टी की गतिविधियों और बूथ स्तर पर तैयारियों की चर्चा करेंगे।इस दौरान नेता स्थानीय लोगों के साथ भी मिलेंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा और उसके एजेंडे बारे जानकारी देंगे।

भाजपा नेताओं ने अपने रात्रि प्रवास की शुरूआत नगरोटा मंडल के बूथ 76,77,78,79,80,81,95 और 97 से की। इस दौरान नेताओं ने सरुंईसर, शग्गुन और चिल्ला पंचायत में बूथ बैठकें और रात्रि प्रभास के दौरान सरुईंसर में ठहरे। रात्रि प्रभास में भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राना, जिला महामंत्री बाबू राम भगत, नगरोटा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बोध राज व मंडल की टीमों के प्रभारी कार्यकर्ताओं के घर में रूके।

प्रभास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की जिसमें जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब व पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राना ने सौ बूथ कार्यकर्ताओं और चालीस प्रमुख लोगों के नाम डायरी में लिख् कर जमा करवाने के निर्देश बूथ प्रभारियों को दिए ताकि पार्टी उन कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सके।