Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

चीन: हुबेई प्रांत की गैस पाइप लाइन में विस्फोट, 12 की मौत, 100 से ज्यादा घायल


नई दिल्ली, : भारत के पड़ोसी देश चीन में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां गैस लाइन में विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें कई घर जमींदोज दिख रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है।

जानकारी के मुताबिक हुबेई प्रांत के झांगवान जिले में रविवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट के करीब एक बड़ा विस्फोट हुआ। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों को नुकसान पहुंच चुका था। इसके बाद आनन-फानन में आपातकालीन सेवाओं को फोन करके जानकारी दी गई, लेकिन तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के बाद से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।