Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

चौधरी अजित सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक


  • नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे थे। चौधरी अजित सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह हमेशा किसानों के हितों के लिए आगे रहे। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि चौधरी अजीत सिंह के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक हैं। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनता और ज़मीन से जुड़े रहे। साथ ही किसानों, मज़दूरों एवं अन्य निर्बल वर्गों के हितों के लिए संघर्ष भी करते रहे। उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।ॐ शान्ति!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी अजित सिंह के देहांत पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि किसान वर्ग ने एक सच्चा हितेषी खो दिया। किसानों के लिए उनका संघर्ष व खेतिहर के लिए विशेष योगदान देश सदैव याद रखेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। जयंत चौधरी और आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति।