News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

जखाऊ पोर्ट से 135 किमी दूर है बिपरजॉय तेज हवा में उड़ी 1500 फीट की शेड;


Cyclone Biparjoy Live News: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। आज शाम इसके गुजरात के तटों से टकराने की आशंका है। सौराष्ट्र और कच्छ में इसका ज्यादा असर हो सकता है। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पढ़ें ताजा अपडेट

14 June 2023

3:41:25 PM

कई इलाकों में गिरे बिजली के खंभे

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि आज कई गांवों में बिजली के खंभे गिरे हैं, हम पहले ही 9 हजार लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट कर चुके हैं। चक्रवात से कभी भी लैंडफॉल हो सकता है, इसके मद्देनजर जिला प्रसाशन अलर्ट पर है। हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।

3:23:58 PM

कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं

गुजरात के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान का असर पाटन के तटीय इलाकों में देखने को मिल रहा है।

#WATCH | Gujarat: Mandvi witnesses strong winds and heavy rain as ‘Biparjoy’ approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/daU4ucmAF2

— ANI (@ANI) June 15, 2023

2:40:53 PM

Cyclone Biparjoy Live वलसाड में ऊंची लहरें

गुजरात के तट से कुछ ही घंटों में बिपरजॉय टकराने वाला है। वलसाड समुद्री तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

#WATCH | Massive waves lash Valsad seafront as cyclone ‘Biparjoy’ is expected to hit Gujarat coast in a few hours. pic.twitter.com/W949aNIsAZ

— ANI (@ANI) June 15, 2023

2:23:58 PM

गुजरात में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटों में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ जिले मध्यम बारिश हो सकती है।

2:13:53 PM

सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किए गए करीब एक लाख लोग

एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि गुजरात से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। करीब चार हजार होर्डिंग्स को हटाया गया है।

2:06:15 PM

सीएम भूपेंद्र पटेल ले रहे पल-पल का जायजा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर चक्रवात बिपरजॉय के संभावित खतरे को लेकर स्थिति का जायजा लिया।

1:39:15 PM

Cyclone Biparjoy Latest News 94 हजार लोग हुए शिफ्ट

एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुंदेला ने कहा कि NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। हमारे साथ मौसम विभाग समय-समय पर जानकारी साझा कर रहा है। हमने 94,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया है। हम अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।

1:25:12 PM

बिपरजॉय की लाइव लोकेशन

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात के तट से टकरा सकता है। बिपरजॉय तेज गति के साथ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। जूम अर्थ के इस्तेमाल से आप इसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं।

https://zoom.earth/maps/satellite/#view=21.3,78.3,4z

12:44:49 PM

हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा

एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि अभी हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटे के आसपास है। हमने तटीय इलाकों और निचले इलाकों का जायजा लिया है और वहां बलों को तैनात किया गया है। हम राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हैं।

12:25:12 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

#WATCH | Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi reviews the situation at Gomti Ghat of Dwarka, as ‘Biparjoy’ approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/S5cP3TV2On

— ANI (@ANI) June 15, 2023

12:25:12 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

#WATCH | Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi reviews the situation at Gomti Ghat of Dwarka, as ‘Biparjoy’ approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/S5cP3TV2On

— ANI (@ANI) June 15, 2023

12:12:37 PM

Cyclone Biparjoy का असर, गोमती घाट डूबा

समुद्र में तेज हवाएं और भारी बारिश के साथ ही ज्वार भाटा भी उठ रहा है। न्यू गोमती घाट क्षेत्र में जलस्तर बढ़ रहा है, न्यू गोमती घाट में बाढ़ आ गई है।

12:04:03 PM

जामनगर में भी हो रही तेज बारिश

गुजरात के जामनगर में भी तेज बारिश हो रही है। आज शाम बिपरजॉय तूफान गुजरात के तट से टकराएगा।

#WATCH | Heavy rain and strong winds in cyclone affected Jamnagar as landfall expected along Gujarat coast today evening pic.twitter.com/3wOUMmsBuV

— ANI (@ANI) June 15, 2023

11:52:42 AM

चक्रवात की गति धीमी, हवा से होगा नुकसान

गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि चक्रवात की गति कम हो गई है, लेकिन हवा की गति लगभग 110-125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बहुत खतरनाक है।

11:39:25 AM

गुजरात के अलावा राजस्थान में भी होगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई से दूरी अधिक होने की कारण बिपरजॉय का असर मुंबई में खास नहीं होगा। इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। राजस्थान में 16-17 जून को भारी बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने का अनुमान है।

11:28:51 AM

गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बिपरजॉय के आज कच्छ में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करने की संभावना है।

11:17:46 AM

Cyclone Biparjoy Live कैसी है नेवी की तैयारी?

भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एमवी पाठक ने बताया कि नेवी के जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नाव, 3 डोर्नियर, ALH गुजरात में तैयार हैं।

11:09:17 AM

किन इलाकों में कितनी बारिश?

धारी में 9 मिमी, खेड़ा में 7 मिमी, सीहोर में 6 मिमी, लोधिका, खंभा, भनवाड़ और ऊना में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

11:07:07 AM

कई इलाकों में तेज बारिश शुरू

अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण अटल ब्रिज को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

10:55:25 AM

115-125 किमी प्रति घंटा रहेगी हवा की रफ्तार: IMD

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा, तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऊंची लहरें ही स्थिति रहेगी।

10:43:02 AM

Cyclone Biparjoy Live किनारों पर बांधी गईं नाव

गुजरात के मांडवी में अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है।

#WATCH मांडवी: अरब सागर में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है। pic.twitter.com/L8J4aoEcEb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

10:41:35 AM

Cyclone Biparjoy Live का मुंबई में भी असर

चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

#WATCH चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। pic.twitter.com/ljBV3Znkf6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

10:03:24 AM

Cyclone Biparjoy Live Status मांडवी में भी चल रही तेज हवाएं

बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात के मांडवी में भी तेज हवाएं चल रही हैं। बिपरजॉय आज गुजरात के तट से टकराने वाला है।

#WATCH मांडवी: अरब सागर में चक्रवात ‘बिपोरजॉय’ के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। pic.twitter.com/k5k4Tq23bg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

9:49:07 AM

Cyclone Biparjoy Live के कारण भारी बारिश की संभावना

गुजरात के द्वारका के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के कारण आज द्वारका में भारी बारिश की संभावना है।

#WATCH गुजरात: द्वारका के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंचेगी। चक्रवात के कारण आज द्वारका में भारी बारिश की संभावना है। pic.twitter.com/4vL2DeU9lj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

9:44:09 AM

Cyclone Biparjoy Latest News कच्छ से निकाले गए 46 हजार लोग

गुजरात के कच्छ से 46 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कच्छ में एनडीआरएफ की छह, आरपीएफ की तीन, एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं। आर्मी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

9:39:54 AM

अभी कहां पहुंचा बिपरजॉय?

बिपरजॉय के गुजरात में शाम पांच बजे लैंडफॉल करने की संभावना है। बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 210 किमी पश्चिम में, नलिया से 210 किमी पश्चिम-दक्षिण में है।

9:20:07 AM

अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा बिपरजॉय?

बिपरजॉय तूफान आज गुजरात के तट से टकराने वाला है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में काम कर रहे अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी ने बिपरजॉय का वीडियो बनाया है। आप भी देखिये अंतरिक्ष से बिपरजॉय कैसा दिख रहा है।

Watch as a tropical cyclone forms over the Arabian Sea from these views I captured.

The ISS provides a unique perspective on several natural phenomena, which can assist experts on Earth in weather monitoring.🌩️🌀

Stay safe, everyone! pic.twitter.com/dgr3SnAG0F

— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 13, 2023

9:01:29 AM

जखाऊ से 180 किमी की दूरी पर बिपरजॉय

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा है। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

#WATCH | ‘Biparjoy’ is a Very Severe Cyclonic Storm with damaging potential, says Dr Mrityunjay Mohapatra, Director General, IMD pic.twitter.com/eCTN3tAKpr

— ANI (@ANI) June 15, 2023

8:56:28 AM

सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे लोग

प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। अभी तक 74 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

8:50:38 AM

Cyclone Biparjoy नेवी के चार जहाज तैनात

बिपरजॉय के चलते नेवी के चार जहाज स्टैंडबाय पर हैं। इसके अलावा पोरबंदर और ओखा में पांच-पांच राहत दल और वलसुरा में 15 राहत दल तैयार हैं। गोवा में आईएनएस हंसा और मुंबई में आईएनएस शिकरा तैनात की गई हैं।

8:30:51 AM

मांडवी में उठ रही ऊंची लहरें

गुजरात के मांडवी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

#WATCH | Gujarat: Mandvi witnesses rough sea conditions and strong winds under the influence of #CycloneBiporjoy

As per IMD’s latest update, VSCS (very severe cyclonic storm) Biparjoy to cross Saurashtra & Kutch & adjoining Pakistan coasts b/w Mandvi & Karachi near Jakhau Port… pic.twitter.com/QmebPZCsKQ

— ANI (@ANI) June 15, 2023

8:20:34 AM

द्वारकाधीश मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

#WATCH | Gujarat: Dwarkadhish Temple in Devbhumi Dwarka closed for devotees today in view of #CycloneBiparjoy

As per IMD, VSCS (very severe cyclonic storm) Biparjoy to cross Saurashtra & Kutch & adjoining Pakistan coasts b/w Mandvi & Karachi near Jakhau Port by today evening pic.twitter.com/Yhluh9Nrig

— ANI (@ANI) June 15, 2023

8:02:27 AM

द्वारका में बिपरजॉय का असर

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में तेज हवा के प्रभाव के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

1:25:56 AM

चक्रवात बिपरजोय: 50,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर गुजरात के तटीय क्षेत्रों से लगभग 50,000 लोगों को स्थानांतरित कर दिया है और राहत और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है।

11:30:45 PM

15 जून को जखाऊ पोर्ट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

VSCS BIPARJOY at 2030 IST of today over NE Arabian Sea near lat 22.1N & long 66.8E, about 220km SW of Jakhau Port (Gujarat), 230km WSW of Devbhumi Dwarka. To cross near Jakhau Port (Gujarat) by evening of 15th June as VSCS. pic.twitter.com/9aziJQzylN

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 14, 2023

11:01:42 PM

चक्रवाती तूफान के चलते नौसेना स्टैंडबाय पर

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लेकर भारतीय नौसेना को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

8:47:33 PM

Cyclone Biporjoy: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

8:43:23 PM

Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ की ओर मुड़ने को तैयार, गुरुवार को तट से टकराएगा

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बुधवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान की ओर मुड़ने को तैयार है। इस प्रक्रिया में यह थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

8:21:22 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने किया द्वारकाधीश मंदिर का दौरा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देवभूमि में द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया। तूफान के मद्देनजर 15 जून को मंदिर बंद रहेगा।

— ANI (@ANI) June 14, 2023

7:53:39 PM

Cyclone Biporjoy: पाकिस्‍तान में हजारों लोगों ने घर छोड़ा

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के पाकिस्तान पहुंचने की आशंका के बीच तटीय कस्बों तथा छोटे द्वीपों में रहने वाले हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। तेज हवाओं, बारिश और ऊंची लहरों ने चक्रवात बिपरजॉय के आगमन की आहट दे दी है।

7:51:44 PM

Cyclone Biporjoy: तूफान ने 6 घंटे में जाखौ से 260 किमी और नलिया से 280 किमी की दूरी तय की

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून यानी कल कच्छ से गुजर सकता है। इसके कच्छ-पाकिस्तान के बीच लैंडफॉल करने की भी संभावना है। चक्रवात पोरबंदर से दूर जा रहा है। हालांकि देवभूमि द्वारका के अलावा जाखौ पोर्ट, नलिया के करीब आ रहा है।

6:46:47 PM

राजस्थान में तूफान को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई

अरब सागर में बने चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात के निकट आते ही राजस्थान में सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने संभावित तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा जिला कलक्टरों के संपर्क में है। उन्होंने कलक्टरों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

6:36:14 PM

25 तस्वीरों में Cyclone Biparjoy का तांडव, 12 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे; कई गांव में बत्ती ग

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 150 किमी की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है और इसने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान ने बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका है। तस्वीरों में देखिए तूफान बिपरजॉय का तांडव

6:02:59 PM

Cyclone Biporjoy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों से की बात, लिया तैयारियों का जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने की तैययारियों का जायजा लेने के लिए तीनों सेना प्रमुखों से बात की।

Spoke to all three Service Chiefs and reviewed the preparedness of the Armed Forces for the landfall of cyclone ‘Biparjoy’.

The Armed Forces are ready to provide every possible assistance to civil authorities in tackling any situation or contingency due to the cyclone.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 14, 2023

5:05:27 PM

द्वारका, जामनगर और भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बढ़ते प्रभाव के कारण द्वारका, जामनगर, भुज और राजकोट सहित तटीय जिलों में बारिश शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर से सौराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

2:42:25 PM

Cyclone Biporjoy Live Status केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

2:00:01 PM

NDRF, SDRF की कई टीमें तैनात

राहत आयुक्त आलोक पाण्डेय ने कहा कि एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में तैनात किया गया है।

1:57:55 PM

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 47 हजार से ज्यादा लोग

अब तक 47 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल 597 टीमें तैयार की गई हैं।

મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્ર પટેલે સ્ટેટ ઇમરજન્સી ઓપરેશન સેન્ટરના કન્ટ્રોલ રૂમ ખાતેથી હોટલાઈન દ્વારા કચ્છ અને દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લાના કલેકટરશ્રીઓ સાથે વાતચીત કરી વાવાઝોડાની પરિસ્થિતિની વિગતો મેળવી હતી તથા બચાવ-રાહત અને લોકોના સ્થળાંતર સહિતની માહિતી ફરજ પરના અધિકારીઓ પાસેથી જાણી… pic.twitter.com/3nXureGIMq

— CMO Gujarat (@CMOGuj) June 13, 2023

1:43:41 PM

अब तक सात लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान से हुए अलग-अलग हादसों में अब तक भारत में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

1:00:07 PM

12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

सौराष्ट्र के कच्छ के 65 गांवों में बिजली कटौती हुई है। 12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जामनगर ग्रामीण क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

12:53:24 PM

Cyclone Biporjoy Live Status कैसी है एनडीआरएफ की तैयारी?

NDRF में जनरल डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ विरल चौधरी का कहना है कि हमारी कल तक 17 टीमें तैनात थीं और 2 टीमें रिजर्व में थी। आज उन दोनों टीमों को भी बुला लिया गया है। इन दोनों टीमों को नखत्राणा और भुज के लिए मूव किया है। लैंडफॉल से पहले हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को निकालने का कार्य कर रहे हैं।

12:29:18 PM

कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा लिया गया। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।

#WATCH गुजरात: कच्छ के कांडला बंदरगाह से ड्रोन वीडियो हैं जहां चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर तैयारियां की गई हैं। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।#BiparjoyCyclone pic.twitter.com/2Vw1Jf8M2n

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023

11:48:17 AM

Cyclone Biparjoy Live Tracker लोगों को जागरूक कर रही पुलिस

नलिया के सब इंस्पेक्टर ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही SDRF और NDRF की एक-एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी।

10:58:27 AM

पश्चिम की तरफ मुड़ा बिपरजॉय

द्वारका के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने कहा कि चक्रवात थोड़ा पश्चिम की तरफ मुड़ गया है। अब शायद द्वारका बिजरजॉय से कम प्रभावित होगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने पूरे जिले में करीब 4,500 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में पहुंचा दिया है।

10:35:24 AM

Cyclone Biparjoy Live गुजरात के सीएम ने की बैठक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की।

9:54:45 AM

Cyclone Biparjoy Live मुंबई में हाई टाइड

बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड की लहरें दिखीं।

#WATCH | Cyclone ‘Biparjoy’ continues to move towards Gujarat, high tide witnessed at Marine Drive in Mumbai pic.twitter.com/GZxCOZbzWh

— ANI (@ANI) June 14, 2023

9:37:47 AM

Cyclone Biparjoy Latest News को लेकर पीएम ने की गुजरात के CM से बात

बिपरजॉय को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपनी नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और बचाव प्रबंधन का निर्देश दिया।

9:29:32 AM

37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

गुजरात सरकार ने बताया की तटीय इलाकों से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

9:17:16 AM

Cyclone Biparjoy 15 जून को गुजरात आएगा

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 15 जून की शाम यह सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

9:03:47 AM

Cyclone Biparjoy Live: द्वारका में ढहाए जा रहे टावर

द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर असुरक्षित घोषित किए गए एक रिले टावर को ध्वस्त कर दिया गया है। बाद में यहां नया टावर बनाया जाएगा।

 

8:56:44 AM

Cyclone Biparjoy Updates: ग्रामीणों में बांटा गया जरूरी सामान

गुजरात के जाफराबाद में अमरेली पुलिस ने सियालबेट के ग्रामीणों को सब्जियां और दूध सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।

— ANI (@ANI) June 14, 2023

8:38:28 AM

16 जून तक होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय (Cyclone Biparjoy) के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

8:37:02 AM

महाराष्ट्र में भी असर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ये वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है।

8:36:16 AM

Cyclone Biparjoy गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें

गुजरात में तूफानी चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023