News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी मोदी सरकार 2.0, सर्वे में हुआ खुलासा


नई दिल्‍ली, । 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार शपथ ली थी। मोदी सरकार 2.0 को तीन साल पूरे हो गए हैं। इन तीन में से दो साल महामारी की जटिल चुनौती का सामना भी करना पड़ा है। अब जब महामारी की चुनौती हल्की पड़ी है तो रूस-यूक्रेन युद्ध ने फिर वैश्विक स्तर पर महंगाई का संकट खड़ा कर दिया है। इन मुश्किल परिस्थितियों में सरकार के प्रयासों से लोग संतुष्ट हैं।

लोकल सर्किल्स के एक सर्वेक्षण में हर तीन में से दो लोगों ने सरकार की उम्मीदों पर खरी पाया है। लोकल सर्किल्स ने छह मार्च, 2019 को ऐसे ही एक सर्वेक्षण में पाया था कि 75 प्रतिशत जनता मोदी सरकार 1.0 से संतुष्ट है और जनता की यह संतुष्टि चुनाव परिणामों में भी स्पष्ट रूप से दिखी थी।

एक तिहाई लोगों की उम्मीदों से बहुत अच्छा कर रही सरकार

सर्वेक्षण में 67 प्रतिशत लोगों ने सरकार के तीन साल के काम को अच्छा बताया है। इसमें 33 प्रतिशत लोग मानते हैं कि सरकार ने उनकी उम्मीद से बहुत अच्छा काम किया है।

ऐसा रहा प्रदर्शन

33 प्रतिशत : उम्मीद से ज्यादा

34 : उम्मीद पर खरी

30: उम्मीद से कमतर

3 : कह नहीं सकते

बढ़ गई संतुष्ट लोगों की संख्या

मोदी सरकार 2.0 के पिछले दो साल के मुकाबले इस साल सरकार के काम से संतुष्ट लोगों की संख्या बढ़ी है।

2020: 62 प्रतिशत लोग संतुष्ट थे

2021: 51 प्रतिशत लोग संतुष्ट थे

2022: 67 प्रतिशत लोग संतुष्ट थे