पटना

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 14 और 21 को


पटना (आससे)। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 14 और 21 फरवरी को होगा। कैबिनेट सचिवालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लागू पाबंदियों के अंतर्गत जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब फिर से चालू किया गया है।

तीन जनवरी को इसके पहले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम हुआ था। चार जनवरी से आदेश से इसे स्थगित किया गया था। छह फरवरी से पाबंदियों में ढील दी गई। अब इस कार्यक्रम को भी शुरू किया जा रहा है। मार्च में विधानमंडल का सत्र चलेगा। मार्च के बाद के जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए अलग से फिर आदेश जारी किया जाएगा। जनता दरबार में सिर्फ कोविड टीका प्राप्त लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।