पटना

जमुई: पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत सबसे अधिक खैरा प्रखंड में होंगे 302 मतदान केंद्र


      • सबसे कम 98 मतदान केंद्र वाला प्रखंड गिद्धौ
      • जमुई जिला में कुल 2053 मतदान केंद्रों का गठन

जमुई (आससे)। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 की निरंतर तैयारी जारी है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जमुई जिला में कुल 2053 मतदान केंद्र का गठन किया गया है, जिसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 1944 हैं, जबकि 109 सहायक मतदान केंद्र भी इसमें शामिल किये गये है।

उन्होंने आगे कहा कि सबसे अधिक मतदान केंद्र खैरा प्रखंड में बनाया गया है। यहां मूल मतदान केंद्रों की संख्या 287 है जबकि सहायक मतदान केंद्र 15 नामित किये गये है। श्री सिंह ने यहां कुल 302 मतदान केंद्र के गठन किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सबसे कम 98 मतदान मतदान केंद्रों की संख्या 91 रहने की बात बताते हुए कहा कि यहां 07 सहायक मतदान केंद्र बनाए गये हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि बरहट प्रखंड में कुल 122 मतदान केंद्र का गठन किया गया है, जिसमें मूल मतदान केंद्र 111 तथा सहायक मतदान केंद्र 11 शामिल है। इसी प्रकार चकाई प्रखंड में मूल मतदान केंद्र की संख्या 282 तथा सहायक मतदान केंद्र 08 कुल 290 बूथ बनाये गये हैं।

श्री सिंह ने ई. अलिगंज प्रखंड की चर्चा करते हुए कहा कि यहां कुल 192 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें मूल मतदान केंद्र 172 तथा सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 10 शामिल है। इसी प्रकार जमुई प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 170 निर्धारित की गयी है, जिसमें मूल मतदान केंद्र 159 तथा सहायक मतदान केंद्र 11 शामिल है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने झाझा प्रखंड की जानकारी देते हुए कहा कि यहां कुल 292 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 273 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 19 शामिल है।

श्री सिंह ने लक्ष्मीपुर प्रखंड की चर्चा करते हुए कहा कि यहां कुल 154 मतदान केंद्रों का गठन किया गया है, जिसमें मूल मतदान केंद्र 145 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 09 है। उन्होंने सिकंदरा प्रखंड की जानकारी देते हुए कहा कि यहां पंचायत चुनाव के लिए कुल 182 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 171 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 11 निर्धारित की गयी है।

श्री सिंह ने सोनो प्रखंड की जानकारी देते हुए कहा कि यहां कुल 261 मतदान केंद्र का गठन किया गया है, जिसमें 253 मूल मतदान केंद्र है, जबकि 08 सहायक मतदान केंद्र के रूप में नामित किये गये है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव में 800 से 850 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। जिला प्रशासन इन मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में जुट गया है। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं के तहत नामित मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, दिव्यांग के लिए रैंप, छायादार जगह आदि की व्यवस्था किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत में आवश्यक वृद्धि के लिए हर-संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

श्री सिंह ने पंचायत आम निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी विधि-सम्मत निर्णय लिये जाने की बात कही।