Latest News खेल

DC vs MI : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी


, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दिल्ली ने अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। इस सीजन अब तक खेले 9 मैचों में से दिल्ली ने 4 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि पांच मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।

वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में खेले 8 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है, तो 5 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। यानी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए ही इस मुकाबले में जीत काफी अहम होगी।

27 Apr 20243:11:15 PM

DC vs MI Live Score: दिल्ली की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जैक फ्रेजर मेकगर्क, कुमार कुशाग्र, साई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

27 Apr 20243:09:06 PM

DC vs MI Live Score: मुंबई की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहर वढ़ेरा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, लुक वुड, जसप्रीत बुमराह नुवान तुषारा।

27 Apr 20243:03:27 PM

DC vs MI Live Score: दिल्ली की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

27 Apr 20242:55:04 PM

DC vs MI Live Score: कैसी खेलेगी अरुण जेटली की पिच?

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंदबाज की हालत इस मैदान पर बद से बदतर रही है। आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

27 Apr 20242:30:49 PM

DC vs MI Live Score: फॉर्म में लौट चुके हैं पंत

दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में लौट चुके हैं। पंत ने गुजरात के खिलाफ 43 गेंदों पर 88 रन की तूफानी पारी खेली थी।

27 Apr 20242:20:56 PM

DC vs MI Live Score: गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी दिल्ली

दिल्ली के गेंदबाजों का हाल इस सीजन बेहाल रहा है। गुजरात के खिलाफ भी दिल्ली के गेंदबाजों ने 220 रन लुटाए थे और जैसे-तैसे टीम दर्ज करने में सफल रही थी।

27 Apr 20242:03:21 PM

DC vs MI Live Score: जीत की पटरी पर लौट चुकी है दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही जीत की पटरी पर लौट चुकी है। दिल्ली इस लय को मुंबई के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।