TOP STORIES

जल्‍द सहारनपुर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा, सीएम योगी ने किया 145 करोड़ की योजनाओं का शिलान्‍यास, लोकार्पण


सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। योगी बोले, सहारनपुर 2 राज्यों की सीमा पर है। मां गंगा और यमुना दोनों का आशीर्वाद है। जनपद सहारनपुर की काष्ठकला उद्योग वैश्विक स्तर पर पहचान रखती है। सीएम ने कहा मैं बुद्धिजीवियों प्रगतिशील किसानों शिक्षकों चिकित्सकों से संवाद के लिए यहां पर आया हूं। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश से पलायन होता था जहां दंगे थे, जहां गुंडागर्दी होती थी आज वहां यह सब बंद है। योगी ने कहा कि अब प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है। विश्व विद्यालय का भव्य भवन बन रहा है। सहारनपुर एयर कनेक्टिविटी के साथ जल्द जुड़ जाएगा। विकास में कोई भेदभाव नहीं किया गया। हर बस्ती और हर घर को शुद्ध पेयजल से जोड़ा जाएगा। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहिए। पिछली सरकार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया।