News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

जालंधर रैली मेंं पहुंचेे पीएम नरेन्‍द्र मोदी, बाेले सो निहाल से शुरू किया संबोधन


जालंधर, । Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में यहां पीएपी ग्राउंड में रैली  भाजपा गठबंधन की रैली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंच गए हैं।  उन्‍होंने बोले सो निहाल के घोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्‍होंने कहा‍ कि मैं जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माता जी के दर्शन करने जाना चाहता था, लेकिन यहां की पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिये। ये हालत है पंजाब में प्रशासन का। उन्‍होंने पंजाब के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेरा पंजाब से खास लगााव मिला है। मैंं पंजाब की सेवा करता रहा हूं। मेरी ये सेवा नवा पंजाब के संकल्‍प से शुरू हो गया है। अब पंजाब का भाजपा गठबंधन सरकार के साथ विकास होगा।

रैली में पंंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींंडसा सहित अन्‍य नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है और रैली स्‍थल व आसपास के क्षेत्र में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है।

प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत पंजाब लोक कांग्रेस के अध्‍यक्ष कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शिअद (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा और पंंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा ने किया। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी जमकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और उनके कार्योंंकी सराहना की। पीएम मोदी से अपने रिश्‍ते के बारे में कई बातेंं बताईं। उन्‍होंने पंजाब के पाकिस्‍तान से सटे होने से सुरक्षा बड़ा मसला है। उन्‍होंने कांग्रेस द्वारा मुख्‍यमंत्री रहते हुए भाजपा और पीएम मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से प्‍यार होने की बात का भी जवाब दिया।

ढ़ींडसा ने अपने संबोधन मेें भाजपा के साथ गठबंधन करने के कारण बताते हुए कहा कि आज पंजाब की हालत बहुत खराब है। प्रधानमंत्री मोदी काेेपंजाब से खास लगाव हैै। उनसे पंजाब को उम्‍मीद है कि वह उसे उबारेंगे।

रैली को अभी मशहूर सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस  रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने खास अंदाज मेंं गीत गाते हुए अपना भाषण दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी रैली को संबोधित किया। रैली के मंच पर भाजपा नॉर्थ के उम्मीदवार केडी भंडारी, पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्‍यमंंत्री सोम प्रकाश, सरबजीत सिंह मक्कड़,  मनोरंजन कालियासुरेंद्र महेश भी  मौजूद हैं।